Get App

iQOO अपने डिवाइस पर दे रहा है फ्री सर्विस का ऑफर, जानें कब से तक उठा सकते हैं फायदा

iQOO Service Day: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, iQOO अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। जिसकी कीमत 60,000 तक रुपये हो सकती है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 1:52 PM
iQOO अपने डिवाइस पर दे रहा है फ्री सर्विस का ऑफर, जानें कब से तक उठा सकते हैं फायदा
iQOO अपने डिवाइस पर दे रहा है फ्री सर्विस का ऑफर, जानें कब से तक उठा सकते हैं फायदा

iQOO Service Day: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, iQOO अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। जिसकी कीमत 60,000 तक रुपये हो सकती है। इसमें आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। वहीं, डिवाइस के लॉन्च से पहले iQOO ने सर्विस डे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत आप iQOO डिवाइसेस को फ्री में सर्विस करवा सकते हैं।

अगर आप अपने iQOO डिवाइसेस को सर्विस के लिए देते हैं तो आपको कोई लेबर कॉस्ट नहीं देनी होगी। इसके अलावा, डिवाइसेस की सफाई, सैनेटाइजेशन, सॉफ्टवेयर अपडेट और चुनिंदा एक्सेसरीज भी फ्री मिलेंगी। ये ऑफर 14 नवंबर से 16 नवंबर तक के लिए है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स।

क्या होगा इसका फायदा?

मंथली सर्विस डे की जानकारी iQOO ने X पर पोस्ट कर दी। जिसमें बताया गया है कि 14 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगा, जिसमें आप अपने iQOO डिवाइस को फ्री अपडेट करवा सकते हैं। साथ ही अगर आपका फोन आउट ऑफ वारंटी है, तो भी रिपेयर पर कोई लेबर चार्ज नहीं लगेगा। हालांकि, आपको पार्ट की कीमत चुकानी पड़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें