Get App

Meta सिंतबर में लॉन्च कर सकता है कैमरे वाला स्मार्टवॉच, होगा AI फीचर से लैस

मशहूर टेक कंपनी मेटा एक बार फिर से स्मार्टवॉच बाजार में कदम रखने की तैयारी में है। यह वही स्मार्टवॉच प्रोजेक्ट है जिसे कंपनी ने साल 2021 में शुरू किया था लेकिन कुछ समय बाद ही रोक दिया गया था। उस वक्त कंपनी ने इस प्रोजेक्ट का कोडनेम ‘Milan‘ रखा था।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 7:23 PM
Meta सिंतबर में लॉन्च कर सकता है कैमरे वाला स्मार्टवॉच, होगा AI फीचर से लैस
Meta सिंतबर में लॉन्च कर सकता है कैमरे वाला स्मार्टवॉच

Meta Smartwatch : मशहूर टेक कंपनी मेटा एक बार फिर से स्मार्टवॉच बाजार में कदम रखने की तैयारी में है। यह वही स्मार्टवॉच प्रोजेक्ट है जिसे कंपनी ने साल 2021 में शुरू किया था लेकिन कुछ समय बाद ही रोक दिया गया था। उस वक्त कंपनी ने इस प्रोजेक्ट का कोडनेम ‘Milan‘ रखा था और इसे एक राउंड स्क्रीन, फ्रंट-फेसिंग कैमरा और कंट्रोल बटन के साथ पेश करने की योजना थी। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Meta Smartwatch पर काम फिर से शुरू हो गया है और इसे सितंबर 2025 में Meta AI Glasses के साथी डिवाइस के रूप में पेश किया जा सकता है।

कब और कहां होगा लॉन्च?

रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा इस स्मार्टवॉच प्रोजेक्ट को 17-18 सितंबर के बीच अमेरिका में होने वाले मेटा कनेक्ट सम्मेलन में पेश कर सकती है। चीन की हुआकिन टेक्नोलॉजी को इस स्मार्टवॉच का मैन्युफैक्चरर बताया जा रहा है।

क्या हैं फीचर्स?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें