भारत में इस साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच स्मार्टफोन की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की बिक्री नंबर के हिसाब से 8% बढ़ी है, जबकि होल सेल रेट के हिसाब से इसमें 18% की तेजी आई है। इसका मतलब है कि न केवल ज्यादा स्मार्टफोन बेचे गए बल्कि लोग पहले से ज्यादा महंगे फोन भी खरीदने लगे हैं।
