Get App

Upcoming smartphones: अक्टूबर 2025 में भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमतें

Upcoming smartphones: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, स्मार्टफोन कंपनिया अक्टूबर 2025 में नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसमें Motorola, Vivo और Realme के स्मार्टफोन शामिल हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 30, 2025 पर 11:41 AM
Upcoming smartphones: अक्टूबर 2025 में भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमतें
Upcoming smartphones: अक्टूबर 2025 में भारत में लॉन्च होंगे ये नए स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमतें

Upcoming smartphones: अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, स्मार्टफोन कंपनिया अक्टूबर 2025 में नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस बार मार्केट में Motorola, Vivo और Realme के नए स्मार्टफोन शामिल होंगे, जो अलग-अलग सेगमेंट में ग्राहकों को लुभाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होंगे, इनके संभावित फीचर्स क्या होंगे और कीमत कितनी हो सकती है? चलिए डिटेल में जानते हैं।

Motorola EDGE 60 Neo 5G

भारत में अक्टूबर महीने में Motorola Edge 60 Neo 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। Motorola के इस फोन में 6.36-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजोल्यूशन और 3000 तक की निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 SoC के साथ 12GB तक की RAM के साथ पेश किया जाएगा।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन Edge 60 Neo 5G में 5200mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। Motorola के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 10MP टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। इसके अलावा, Edge 60 Neo 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें