Get App

Samsung Smart TV बना सिरदर्द, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स चलते-चलते अचानक हुए बंद, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

अमेरिका में गुरुवार का दिन Samsung TV यूजर्स के लिए बहुत ही परेशानी भरा रहा, क्योंकि हजारों लोगों के स्मार्ट टीवी ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। Netflix, Peacock और YouTube TV जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स लोड नहीं हो रहे थे, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा शोज की जगह सिर्फ Error वाली स्क्रीन पर ही अटक रहे थे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 4:06 PM
Samsung Smart TV बना सिरदर्द, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स चलते-चलते अचानक हुए बंद, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई नाराजगी
चलते-चलते अचानक बंद पड़ गया Samsung TV

Samsung TV Down : अमेरिका में गुरुवार का दिन Samsung TV यूजर्स के लिए बहुत ही परेशानी भरा रहा, क्योंकि हजारों लोगों के स्मार्ट टीवी ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। Netflix, Peacock और YouTube TV जैसे स्ट्रीमिंग ऐप्स लोड नहीं हो रहे थे, जिससे यूजर्स अपने पसंदीदा शोज की जगह सिर्फ "Terms and Conditions" वाली स्क्रीन पर ही अटक रहे थे। DownDetector नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, अब तक 2000 से ज्यादा लोग इस दिक्कत की शिकायत कर चुके हैं। ये समस्या पूरे अमेरिका में फैली हुई है और ज्यादातर Samsung स्मार्ट टीवी पर असर डाल रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का आया रिएक्शन

वहीं, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी परेशानी बताई। एक यूज़र ने लिखा, “आज रात टीवी नहीं देख सकता क्योंकि Samsung का सर्वर डाउन है।” एक और यूजर ने दुख जताते हुए लिखा, “Samsung सर्वर डाउन है। हमने सोचा टीवी खराब है, पांच साल पुराना टीवी हटाकर नया 2025 वाला Samsung टीवी खरीद लिया। लेकिन नई टीवी में भी वही समस्या है। बहुत बुरा दिन था…”

बहुत सारे यूजर्स ने बताया कि उन्हें बार-बार टीवी की "Terms and Conditions" स्क्रीन पर भेजा जा रहा है और स्क्रीन पर ये लिखा आ रहा है कि Samsung का सर्वर नहीं मिल पा रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें