Get App

Bitchat: ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने लॉन्च किया ‘बिटचैट', अब बिना इंटरनेट के भी होगी चैटिंग

Bitchat: बिटचैट की खास बात यह है कि इस ऐप को चलाने के लिए फोन नंबर, ईमेल एड्रेस या यूजर अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। इंटरनेट और वाईफाई के बिना ही यह ऐप चलता है जिस पर किसी भी प्रकार की सेंसरशिप का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 4:28 PM
Bitchat: ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने लॉन्च किया ‘बिटचैट', अब बिना इंटरनेट के भी होगी चैटिंग
यह ऐप ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके लिमिटेड टाइम के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजता है

Jack Dorsey's Bitchat: ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी एक नया मैसेजिंग ऐप बना रहे हैं जिसका नाम ‘बिटचैट’ है। यह ऐप बिना किसी इंटरनेट के ही ब्लूटूथ तकनीक का इस्तेमाल करके काम करेगा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'यह मेरा वीकेंड का प्रोजेक्ट है जिसमें मैं ब्लूटूथ मेश नेटवर्क, रिले और स्टोर-एंड-फॉरवर्ड मॉडल, मैसेज एन्क्रिप्शन मॉडल और कुछ दूसरी चीजें सीख रहा हूं।

दरअसल वह ‘बिचैट’ ऐप की बात कर रहे है जो ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) मेश तकनीक का इस्तेमाल करके सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर मैसेज भेजने में सक्षम है। इससे यूजर्स मोबाइल डेटा या वाई-फाई के बिना ही 300 मीटर से ज्यादा दूरी तक मैसेज भेज सकते हैं। यह ऐप अभी टेस्टिंग के शुरुआती दौर में है और एप्पल के टेस्टफ्लाइट प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध है।

बिना किसी सर्वर के होगी सेफ चैट!

बिचैट बनाने के पीछे उनका मकसद ट्रेडिशनल नेटवर्क पर निर्भर न रहकर सेफ और बिना किसी केंद्रीय नियंत्रण वाले कम्युनिकेशन पर है। यह ब्लूटूथ का इस्तेमाल करके लिमिटेड टाइम के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजता है जो एक पास के डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक जाते है। जैसे-जैसे यूजर्स इधर-उधर घूमते हैं, उनके डिवाइस ओवरलैपिंग ब्लूटूथ जोन के जरिए मैसेज को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे एक डायनामिक और हमेशा बदलता रहने वाला मेश सिस्टम बनता है। इसमें कोई सेंट्रलाइज्ड सर्वर नहीं है बल्कि, कुछ चुने हुए डिवाइस नेटवर्क की पहुंच को बढ़ाने के लिए 'ब्रिज' के तौर पर काम कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें