Get App

iQOO Z10R 5G vs Realme 15 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा स्मार्टफोन फीचर और कीमत में है बेस्ट

हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z10R 5G स्मार्टफोन अब मार्केट में चर्चा का विषय बन गया है। इसकी टक्कर सीधे Realme 15 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है। iQOO का यह लेटेस्ट मॉडल 6.77-inch की फुल HD क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:22 PM
iQOO Z10R 5G vs Realme 15 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा स्मार्टफोन फीचर और कीमत में है बेस्ट
iQOO Z10R 5G vs Realme 15 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G में कौन है बेस्ट?

हाल ही में लॉन्च हुआ iQOO Z10R 5G स्मार्टफोन अब मार्केट में चर्चा का विषय बन गया है। इसकी टक्कर सीधे Realme 15 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है। iQOO का यह लेटेस्ट मॉडल 6.77-inch की फुल HD क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। दूसरी ओर Realme 15 5G में पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 Energy 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G कैमरा लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जिसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। अब आइए हम आपको iQOO Z10R 5G, Realme 15 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के स्पेसिफिकेशन और कीमत बारे में बताते हैं।

iQOO Z10R 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

  • iQOO Z10R 5G में 6.77-inch की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा Z10R 5G Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।
  • कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है। अगर प्राइस देखें तो 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें