Get App

YouTube का AI फीचर बताएगा यूजर की सही उम्र, बच्चों को नहीं दिखाएगा गलत कंटेंट

YouTube आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स की असली उम्र का पता लगाएगा। अगर कोई यूजर अकाउंट बनाते समय गलत उम्र डालता है तो यह नया सिस्टम उसकी एक्चुअल उम्र का अनुमान लगा सकेगा। इस नई सर्विस की शुरुआत 13 अगस्त 2025 से अमेरिका में हो रही है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 1:20 PM
YouTube का AI फीचर बताएगा यूजर की सही उम्र, बच्चों को नहीं दिखाएगा गलत कंटेंट
YouTube का AI फीचर बताएगा यूजर का सही उम्र

YouTube बच्चों और टीनएजर्स की ऑनलाइन सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जी हां, YouTube आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स की सही उम्र का पता लगाएगा। अगर कोई यूजर अकाउंट बनाते समय गलत उम्र डालता है तो यह नया सिस्टम उसकी एक्चुअल उम्र का अनुमान लगा सकेगा। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई सर्विस की शुरुआत 13 अगस्त 2025 से अमेरिका में हो रही है। इसके बाद यह फीचर धीरे-धीरे दुनिया के बाकी देशों में भी लागू किया जाएगा।

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर चल रही मांग

दरअसल, दुनियाभर की सरकारें बच्चों की सुरक्षा को लेकर टेक कंपनियों से मांग कर रही हैं कि वह ऑनलाइन सेफ्टी पर पहले ध्यान दें। वहीं, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपियन यूनियन के कई देशों ने पहले ही ये नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत कंपनियों को यूजर्स की उम्र वेरिफाई करनी होगी और नाबालिगों को गलत कंटेंट से बचाना होगा।

YouTube का AI सिस्टम उम्र का पता लगाएगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें