Get App

यूरोप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानें सबसे ज्यादा वीजा रिजेक्ट करने वाले 10 शेंगेन देश

अगर आप यूरोप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इससे पहले आपको वहां की वीजा प्रक्रिया और नियमों को अच्छे से समझ लेना चाहिए, जिससे आपका वीजा रिजेक्ट न हो। 2024 में यूरोप घूमने का वीजा पाना थोड़ा मुश्किल साबित हुआ, क्योंकि कई यूरोपीय देशों ने शेंगेन वीजा देने के नियम सख्त कर दिए थे। खासकर कुछ देशों की वीजा अस्वीकृति दर काफी ज्यादा रही, जिससे लोगों को वीज़ा मिलने में दिक्कतें आईं।

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 19:50
यूरोप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानें सबसे ज्यादा वीजा रिजेक्ट करने वाले 10 शेंगेन देश

माल्टा: शेंगेन वीजा देने के मामले में साल 2024 में माल्टा ने काफी सख्ती दिखाई। माल्टा ने करीब 37% वीजा आवेदन रिजेक्ट कर दिए। खासकर अल्जीरिया, घाना और मोरक्को जैसे देशों के लोगों को वीजा लेने में ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। (Photo Credit: Canva)

एस्टोनिया: एस्टोनिया में 2024 में शेंगेन वीजा रिजेक्ट करने की दर 27.2% रही, जिससे यह यात्रियों के लिए दूसरा सबसे सख्त यूरोपीय देश बन गया। मिस्र, यूएई और भारत के लोगों को वीजा मिलने में खासा मुश्किल हुआ। एस्टोनिया के वीजा अधिकारी हर आवेदन की जानकारी और यात्री की मंशा को बहुत ध्यान से जांचते हैं। (Photo Credit: Canva)

बेल्जियम: 2024 में बेल्जियम ने शेंगेन वीजा को रिजेक्ट करने की दर 24.6% रही, जिससे यह तीसरा सबसे सख्त देश बन गया। खासकर सेनेगल, अंगोला और नाइजीरिया के लोगों को वीजा मिलने में ज्यादा परेशानी हुई। (Photo Credit: Canva)

स्लोवेनिया: 2024 में स्लोवेनिया में वीजा रिजेक्शन दर 24.5% रही, जिससे यह सख्त वीजा नीति वाले देशों में शामिल हो गया। यहां वीज़ा के लिए भले ही कम आवेदन आए हों, लेकिन कई को मंजूरी नहीं मिली। (Photo Credit: Canva)

स्वीडन: 2024 में स्वीडन ने लगभग 24% शेंगेन वीजा आवेदन रिजेक्ट किए, जिससे यह सख्त नियमों वाला देश माना गया। खासकर ईरान, पाकिस्तान और लेबनान के यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। स्वीडन वीजा देने से पहले डॉक्युमेंट्स और पुराने जर्नी का रिकॉर्ड बहुत ध्यान से जांचता है।(Photo Credit: Canva)

डेनमार्क: 2024 में डेनमार्क ने करीब 23.7% शेंगेन वीजा आवेदनों को रिजेक्ट किया। खासकर मोरक्को, ईरान और पाकिस्तान के लोगों को ज्यादा रिजेक्शन झेलना पड़ा। डेनमार्क वीजा देने से पहले आवेदक की फाइनेंशियल कंडीशन और यात्रा के वजह की अच्छी तरह जांच करता है।(Photo Credit: Canva)

क्रोएशिया: 2024 में क्रोएशिया की वीजा रिजेक्शन दर 19.3% रही है। हाल ही में शेंगेन जोन में शामिल हुए इस देश के लिए वीजा लेते समय मजबूत आर्थिक दस्तावेज और साफ-सुथरी यात्रा योजना जरूरी मानी जाती है।(Photo Credit: Canva)

पोलैंड: 2024 में पोलैंड की वीजा रिजेक्शन दर 17.2% रही। हालांकि ये दर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन वीज़ा पाने के लिए यहां सभी जरूरी डाक्युमेंट्स और साफ यात्रा मकसद होना जरूरी है। थोड़ी सी भी कमी होने पर आवेदन खारिज हो सकता है।(Photo Credit: Canva)

फ्रांस: 2024 में फ्रांस ने सबसे ज्यादा वीजा आवेदन प्रोसेस किए, लेकिन इनमें से 15.8% को रिजेक्ट भी कर दिया। ज्यादा आवेदन होने के चलते रिजेक्शन की संख्या भी बढ़ी। फ्रांस की सख्त जांच प्रक्रिया को देखते हुए यात्रियों को पूरे और सही डाक्युमेंट्स तैयार रखना जरूरी है।(Photo Credit: Canva)

चेक गणराज्य: 2024 में चेक गणराज्य की वीजा रिजेक्शन दर 15.8% रही, जिससे यह शेंगेन वीजा के लिए एक सख्त देश माना गया। यहां कई आवेदन सिर्फ अधूरे डाक्युमेंट्स की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए।(Photo Credit: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें