Get App

समंदर के किनारे बसा है ये खूबसूरत देश...बॉलीवुड भी है इस जगह का दीवाना, घूमने के लिए है बेस्ट

क्रोएशिया अपनी खूबसूरत लोकेशन, शानदार बीचों और फिल्मी सेट जैसे नजारों के लिए दुनियाभर में फेमस है। गेम ऑफ थ्रोन्स समेत कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने भी फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां की खूबसूरती की फोटो फैंस के साथ शेयर करते रहते थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 10:19 PM
समंदर के किनारे बसा है ये खूबसूरत देश...बॉलीवुड भी है इस जगह का दीवाना, घूमने के लिए है बेस्ट
एड्रियाटिक सागर किनारे बना ये शानदार देश तेजी से यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है

क्रोएशिया अपनी खूबसूरत लोकेशन के लिए जानी जाती है। यहां के खूबसूरत बीच और दिलकश नजारे किसी फिल्म के सेट जैसे लगते हैं। इस जगह पर कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। यहां तक कि गेम ऑफ थ्रोन्स के कई दृश्य भी डबरोवनिक में फिल्माए गए थे। हाल ही में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग भी यहीं पर हुई है। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अक्सर यहां की खूबसूरती की फोटो फैंस के साथ शेयर करते रहते थे। एड्रियाटिक सागर किनारे बना ये शानदार देश तेजी से यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अगर आप क्रोएशिया में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

डबरोवनिक

डबरोवनिक क्रोएशिया का एक बेहद लोकप्रिय शहर है। समुद्र किनारे बसे इस खूबसूरत किलेबंद शहर को टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स ने क्रोएशिया की खूबसूरत लोकेशनों को दुनिया भर में फेमस कर दिया, क्योंकि यही शो का किंग्स लैंडिंग भी रहा है। सुबह-सुबह इसकी प्राचीन दीवारों पर शांत माहौल में घूमना शानदार अनुभव देता है। इसके बाद आप एड्रियाटिक सागर के साफ पानी में स्विमिंग कर सकते हैं या कयाकिंग का मजा ले सकते हैं। चाहें तो पास के लोकरम आइलैंड की सैर के लिए नाव की सवारी भी कर सकते हैं।

प्लिटविस लेक्स नेशनल पार्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें