Get App

9 साल में ₹1.84 लाख से 75 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा पैकेज, Tier-3 कॉलेज के ग्रेजुएट ने बताया कैसे

न B.Tech की डिग्री, न किसी बड़े कॉलेज का टैग और शुरुआत महज ₹1.84 लाख सालाना सैलरी से। फिर भी एक शख्स ने 9 साल में अपनी कमाई को बढ़ाकर ₹75 लाख कर लिया। Reddit पर शेयर की गई उसकी कहानी अब चर्चा में है। इसमें नौकरी बदलने, सैलरी नेगोशिएशन और लेऑफ से जुड़े कई दिलचस्प मोड़ हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 17, 2026 पर 12:21 PM
9 साल में ₹1.84 लाख से 75 लाख रुपये सालाना तक पहुंचा पैकेज, Tier-3 कॉलेज के ग्रेजुएट ने बताया कैसे
कोविड के दौरान नौकरी का बाजार भले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था

कभी-कभी करियर की शुरुआत छोटी होती है, लेकिन मंजिल बड़ी। Reddit पर एक शख्स ने अपनी ऐसी ही कहानी शेयर की है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। करीब 9 साल पहले उसकी सालाना कमाई सिर्फ ₹1.84 लाख थी। आज वही शख्स ₹75 लाख सालाना कमा रहा है। खास बात यह है कि उसके पास न B.Tech की डिग्री है और न ही किसी बड़े या नामी कॉलेज की पढ़ाई। उसकी कहानी इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि रास्ते में उसे धीमी सैलरी ग्रोथ, नौकरी बदलने, मुश्किल बॉस और यहां तक कि लेऑफ का सामना भी करना पड़ा।

शुरुआत सिर्फ ₹1.84 लाख की सैलरी से हुई

शख्स ने Tier-3 कॉलेज से B.Sc. Mathematics with Computer Applications की पढ़ाई की थी। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए उसे एक IT कंपनी में नौकरी मिली। पहली सैलरी सुनकर शायद आज के समय में किसी को बड़ी नहीं लगेगी सिर्फ ₹1.84 लाख सालाना। करियर के शुरुआती कुछ साल भी बहुत तेजी से नहीं बढ़े। करीब चार साल बाद उसकी कमाई लगभग ₹4.5 लाख सालाना हुई।

फिर आया करियर का पहला बड़ा मोड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें