Credit Cards

Child bites Cobra: 1 साल के बच्चे ने काटा कोबरा, लेकिन खुद कैसे बच गया? जाने डॉक्टरों की हैरान करने वाली थ्योरी

Child bites Cobra: बिहार के बेतिया से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सावन में जहां सांपों का निकलना आम है, वहीं एक साल के बच्चे ने कोबरा को ही काट लिया। बच्चे की ये हरकत और उसका सुरक्षित रहना सबको चौंका रहा है। अब लोग इसे चमत्कार और विज्ञान दोनों नजरों से देख रहे हैं

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
Child bites Cobra: मौसम विशेष सावधानी सावन और मॉनसून में सांप ज्यादा एक्टिव होते हैं।

सावन के महीने में अक्सर सांप निकलते हैं, लेकिन बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर आई है जो हर किसी को हैरान कर रही है। यहां एक साल का छोटा बच्चा गोविंदा घर में खेल रहा था, तभी वहां एक जहरीला कोबरा सांप आ गया। आमतौर पर ऐसे हालात में बच्चे डर जाते हैं, लेकिन गोविंदा ने उल्टा उस सांप को पकड़ लिया और खेलते-खेलते उसे काट भी लिया। सबसे हैरानी की बात ये है कि बच्चे के काटने से सांप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा एकदम सुरक्षित है।

इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। कोई इसे भगवान का चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे किस्मत का खेल कह रहा है। डॉक्टर इस घटना को विज्ञान की नजर से समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या इंसान के सांप को काटने से जहर लग सकता है?


यह सवाल स्वाभाविक है अगर कोई इंसान सांप को काटे, तो क्या उसके शरीर में जहर जा सकता है?

डॉ. श्रीश भटनागर (चाइल्ड स्पेशलिस्ट और गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट) बताते हैं कि जब सांप इंसान को काटता है, तो उसका जहर सीधा खून में जाता है और जानलेवा हो सकता है। लेकिन जब इंसान सांप को काटता है, तो जहर मुंह के रास्ते पाचन तंत्र में जाता है। वहां जाकर जहर का असर काफी कमजोर हो जाता है क्योंकि एसिड और एंजाइम्स उसे निष्क्रिय कर देते हैं। लेकिन अगर मुंह में कोई घाव हो, या शरीर में अंदरूनी चोट, ब्लीडिंग जैसी स्थिति हो, तो जहर जानलेवा साबित हो सकता है। यानी पूरी तरह सुरक्षित तो नहीं कहा जा सकता।

भारत में सांप के डंक से सबसे ज्यादा मौतें

आपको जानकर हैरानी होगी कि WHO के मुताबिक हर साल दुनियाभर में 1.25 लाख लोग सांप के काटने से मरते हैं। भारत अकेले 60,000 मौतों के साथ "स्नेक बाइट कैपिटल" बन चुका है।

बिहार सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच राज्य में 1000 लोगों की मौत हुई और 15,000 से ज्यादा मरीजों को इलाज मिला।

बच्चों को कैसे बचाएं Snake Bite से?

विशेषज्ञ मानते हैं कि बच्चों में जिज्ञासा और लापरवाही ज्यादा होती है।

ग्रामीण इलाकों में बच्चे अक्सर बिना समझदारी के खेलते हैं, जिससे सांपों के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है:

बच्चों को बताएं कि सांप क्या होते हैं, उनसे कैसे बचा जाता है।

घर और आसपास साफ-सफाई रखें सांप गंदगी, जलभराव और छायादार जगहों में छिपते हैं।

मौसम विशेष सावधानी सावन और मॉनसून में सांप ज्यादा एक्टिव होते हैं।

Video: रेलवे स्टेशन से पानी पीना छोड़ देंगे आप, वीडियो में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।