Get App

Safety Pin: सेफ्टी पिन के पीछे छिपी है कर्ज की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे आप

Safety Pin: कभी-कभी बड़ी खोज किसी प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि छोटी-सी परेशानी के बीच जन्म लेती है। 19वीं सदी के आविष्कारक वाल्टर हंट पर 15 डॉलर का कर्ज था। उसे चुकाने की चिंता में उन्होंने पीतल की तार से प्रयोग शुरू किया। कुछ घंटों की यह कोशिश आगे चलकर दुनिया की मशहूर सेफ्टी पिन के आविष्कार की वजह बनी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 9:35 AM
Safety Pin: सेफ्टी पिन के पीछे छिपी है कर्ज की कहानी, जानकर चौंक जाएंगे आप
safety-pin: हंट ने अपनी खोज का पेटेंट कराया, लेकिन खुद इसका बड़ा कारोबार शुरू नहीं किया।

कभी-कभी दुनिया बदलने वाली खोज किसी बड़ी प्रयोगशाला में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की परेशानी के बीच जन्म लेती है। 19वीं सदी के अमेरिकी आविष्कारक वाल्टर हंट की कहानी इसका दिलचस्प उदाहरण है। बताया जाता है कि हंट पर करीब 15 डॉलर का कर्ज था और उसे चुकाने के बारे में सोचते हुए उन्होंने अपने वर्कबेंच पर रखी पीतल की तार से प्रयोग करना शुरू किया। उस समय शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटों की यह कोशिश आगे चलकर करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनने वाली चीज को जन्म देगी।

तार को मोड़ते-मोड़ते उन्होंने ऐसा डिजाइन तैयार किया, जिसमें पिन का नुकीला सिरा सुरक्षित तरीके से बंद किया जा सकता था। यही साधारण-सा आइडिया आगे चलकर सेफ्टी पिन के नाम से मशहूर हुआ। खास बात यह है कि हंट ने इसे किसी बड़े कारोबारी सपने के साथ नहीं बनाया था, बल्कि एक छोटी जरूरत और आर्थिक परेशानी ने उन्हें इस खोज तक पहुंचाया।

महज तीन घंटे में तैयार हुआ डिजाइन

वाल्टर हंट ने तार के साथ प्रयोग करते हुए ऐसा पिन बनाया, जिसमें स्प्रिंग जैसा तंत्र और नुकीले सिरे को ढकने के लिए लॉकिंग सिस्टम था। इससे पिन बंद रहने पर ज्यादा सुरक्षित हो जाती थी और त्वचा में चुभने का खतरा भी कम होता था। Lemelson-MIT की जीवनी के अनुसार, हंट को इस डिजाइन को तैयार करने में करीब तीन घंटे लगे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें