सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है। इस वीडियो में कथित तौर पर करीब 1500 साल पुराने विशाल बाओबाब पेड़ को काटते हुए दिखाया गया है। ये पेड़ अपनी अनोखी बनावट और लंबी उम्र के कारण “ट्री ऑफ लाइफ” के नाम से जाना जाता है। वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर गुस्से की लहर दौड़ गई है और लोग इसे प्रकृति के साथ क्रूरता बता रहे हैं।
