Get App

20 साल के इस कॉलेज ड्रॉपआउट को मिल गई 70 लाख की जॉब! इंटरनेट से सीख-सीख कर दिया ये कमाल

सोशल मीडिया पर 20 साल के भारतीय युवक की कहानी वायरल हो रही है, जो कॉलेज ड्रॉपआउट है। उसने दावा किया है कि उसे सैन फ्रांसिस्को की एक स्टार्टअप में रिमोट जॉब मिली है, जिसमें करीब ₹70 लाख सालाना पैकेज है। उसकी यह सफलता युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 19, 2026 पर 11:37 AM
20 साल के इस कॉलेज ड्रॉपआउट को मिल गई 70 लाख की जॉब! इंटरनेट से सीख-सीख कर दिया ये कमाल
युवक ने बताया कि उसने बहुत कम उम्र यानी 16 साल से ही फ्रीलांसिंग शुरू कर दी थी।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 20 साल के भारतीय युवक की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने अपनी मेहनत और स्किल्स के दम पर सबका ध्यान खींच लिया है। यह युवक कॉलेज ड्रॉपआउट है, लेकिन उसने दावा किया है कि उसे अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित एक स्टार्टअप कंपनी में रिमोट जॉब मिली है, जिसमें करीब ₹70 लाख सालाना का भारी-भरकम पैकेज दिया गया है। उसकी यह कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उसने पारंपरिक पढ़ाई के बजाय इंटरनेट और प्रैक्टिकल अनुभव को अपना रास्ता बनाया।

बताया जा रहा है कि उसने कम उम्र से ही फ्रीलांसिंग शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे अपनी स्किल्स को बेहतर बनाते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया। इस कहानी ने युवाओं के बीच यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या आज के समय में डिग्री से ज्यादा जरूरी स्किल्स हो गई हैं।

16 की उम्र से शुरू किया फ्रीलांसिंग का सफर

युवक ने बताया कि उसने बहुत कम उम्र यानी 16 साल से ही फ्रीलांसिंग शुरू कर दी थी। शुरुआत में उसे कोई खास दिशा नहीं थी, इसलिए उसने छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। कई बार उसे कम पैसे मिले और कई बार खराब क्लाइंट्स के साथ भी काम करना पड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे मार्केटिंग और ग्रोथ स्किल्स सीखता गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें