2nd Solar Eclipse 2026: सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो सूरज, धरती और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर होती है। यह नजारा कुछ पलों या मिनटों का होता है, लेकिन इससे इन तीनों खगीलीय पिंडों के गहरे राज खुलते हैं। यह नजारा खगोल विज्ञानियों के लिए ही नहीं, आम जनता और ज्योतिष विशेषज्ञों के लिए भी बेहद खास होता है। तभी तो, ग्रहण के बारे में लोग हर छोटी-बड़ी जानकारी लेने में दिलचस्पी लेते हैं।
