2nd Surya Grahan 2026: सूर्य और पृथ्वी के बीच जब चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना होती है, जो एक निश्चित अंतराल पर घटती है। देखने वालों के लिए जहां यह एक दिलचस्प नजारा होता है, वहीं वैज्ञानिकों के लिए यह धरती के पर्यावरण और सूरज-चंद्रमा का प्रभाव समझने का जरिया होता है। पिछले साल की तरह इस साल भी दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इनमें से पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण हो चुका है।
