Get App

30 की उम्र में 50 लाख की नेटवर्थ, फिर भी खुद को मानता है गरीब! Reddit पर शख्स ने बताई पूरी कहानी

30 साल की उम्र में 50 लाख रुपये की संयुक्त नेटवर्थ किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। लेकिन एक कपल के लिए यही मुकाम खुशी के बजाय उलझन की वजह बन गया। अच्छी कमाई और बचत के बावजूद पति को लगता है कि वह अपने दोस्तों से पीछे है। Reddit पर साझा की कहानी अब चर्चा में है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 11:52 AM
30 की उम्र में 50 लाख की नेटवर्थ, फिर भी खुद को मानता है गरीब! Reddit पर शख्स ने बताई पूरी कहानी
इस शख्स के मुताबिक, उसकी सालाना कमाई करीब 20 लाख रुपये है

30 साल की उम्र में अगर किसी कपल की संयुक्त नेटवर्थ 50 लाख रुपये हो जाए, तो इसे आमतौर पर बड़ी आर्थिक उपलब्धि माना जाएगा। लेकिन एक Reddit यूजर के लिए यह मुकाम खुशी के साथ-साथ उलझन भी लेकर आया है। करीब सात साल से नौकरी कर रहे इस शख्स ने बताया कि अच्छी कमाई और बचत के बावजूद उसे लगता है कि वह अपने दोस्तों से आर्थिक रूप से पीछे रह गया है।

पति-पत्नी की कमाई 32 लाख

इस शख्स के मुताबिक, उसकी सालाना कमाई करीब 20 लाख रुपये है, जबकि उसकी पत्नी लगभग 12 लाख रुपये कमाती हैं। दोनों की कुल मासिक इन-हैंड इनकम करीब 2.2 लाख रुपये है। इसके बावजूद उनकी लाइफस्टाइल काफी साधारण है। दोनों अभी किराये के घर में रहते हैं और उनके पास अपनी कार भी नहीं है। रोजमर्रा के काम के लिए वह अब भी करीब आठ साल पुरानी बाइक चलाते हैं। इतना ही नहीं, शादी को लगभग दो साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों अभी तक ठीक से हनीमून पर भी नहीं जा पाए हैं।

दोस्तों को देखकर होने लगा खुद पर शक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें