Get App

न म्यूचुअल फंड, न शेयर... 50 लाख कमाने वाला प्रोफेशनल आखिर कहां लगा रहा पैसा

अच्छी सैलरी मिलने पर ज्यादातर लोग SIP, म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश करते हैं। लेकिन 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक प्रोफेशनल ने अलग रास्ता चुना। उसकी निवेश रणनीति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, जहां लोग बिजनेस और पारंपरिक निवेश को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 12, 2026 पर 1:28 PM
न म्यूचुअल फंड, न शेयर... 50 लाख कमाने वाला प्रोफेशनल आखिर कहां लगा रहा पैसा
नौकरी के साथ बिजनेस या सिर्फ SIP? वायरल पोस्ट ने छेड़ी नई बहस

आज के दौर में अच्छी सैलरी मिलने पर ज्यादातर लोग अपनी बचत को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या SIP के जरिए बढ़ाने की कोशिश करते हैं। इसे लंबे समय में संपत्ति बनाने का सबसे लोकप्रिय तरीका माना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई एक कहानी ने इस सोच को नई बहस में बदल दिया है। 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले एक प्रोफेशनल ने पारंपरिक निवेश के बजाय अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खुद का कारोबार खड़ा करने में लगाने का फैसला किया। उसकी यह रणनीति अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

कुछ लोग इसे भविष्य के लिए साहसिक और समझदारी भरा कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि शेयर बाजार की कंपाउंडिंग ताकत को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।

आधी सैलरी, आधे कंपनी के शेयर

X पर राम नाम के एक यूजर ने अपने दोस्त की फाइनेंशियल प्लानिंग शेयर की। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त का सालाना CTC 50 लाख रुपये है। इसमें 25 लाख रुपये सैलरी के रूप में मिलते हैं, जबकि बाकी 25 लाख रुपये कंपनी के शेयर हैं, जो चार साल में धीरे-धीरे मिलते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें