जब हम दिल्ली जैसे महानगर के बारे में सोचते हैं, तो आंखों के सामने सिर्फ ऊंची इमारतें, गाड़ियां और प्रदूषण ही आता है। लेकिन इसी कंक्रीट के जंगल के बीच एक ऐसी छत भी है, जो आज पशु-पक्षियों का गुप्त ठिकाना बन चुकी है। दिल्ली के रहने वाले 23 साल के युवा पर्यावरणविद् अमन शर्मा ने अपनी 1,500 स्क्वायर फीट की सूनी छत को एक घने शहरी जंगल (अर्बन रेनफॉरेस्ट) में बदल दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने यह कमाल तब कर दिखाया था, जब वह महज 19 साल के थे।
