कुछ कहानियां अपनी मंजिल से ज्यादा उस सफर की वजह से याद रह जाती हैं, जिसने वहां तक पहुंचाया। ऐसी ही कहानी है साई भरत की, जो बाएं हाथ के बिना पैदा हुए, लेकिन इस शारीरिक चुनौती को अपने सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बनने दिया। आज वह Amazon में SDE-II के पद पर काम कर रहे हैं और उनकी सालाना कमाई ₹50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। साई भरत की कहानी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद चर्चा में आ गई। X यूजर विकास अल्विस ने उनकी उपलब्धियों को सामने रखते हुए बताया कि भरत फिलहाल Amazon Pay की टीम के साथ काम कर रहे हैं।
