Get App

Viral Video: अमेरिका में 450 रुपये लीटर दूध सुनते ही दंग रह गया देसी दूधवाला, वायरल हुई मजेदार बातचीत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमेरिका में रहने वाले “Chaiguy” प्रभाकर प्रसाद भारत के एक दूधवाले से बातचीत करते नजर आते हैं। जब उन्होंने बताया कि अमेरिका में दूध ₹450 लीटर है, तो दूधवाला हैरान रह गया और मजाकिया अंदाज में विदेशी बिजनेस आइडिया सोचने लगा

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 9:47 AM
Viral Video: अमेरिका में 450 रुपये लीटर दूध सुनते ही दंग रह गया देसी दूधवाला, वायरल हुई मजेदार बातचीत
Viral Video: प्रभाकर प्रसाद बिहार से निकलकर अमेरिका तक पहुंचे एक उद्यमी हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देसी जुबान और विदेशी महंगाई का अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय व्यपारी प्रभाकर प्रसाद, जिन्हें लोग “Chaiguy” या “Bihari Chaiwala” के नाम से जानते हैं, उन्होनें भारत में अपने एक दूधवाले से बातचीत के दौरान ऐसा खुलासा किया जिसने सबको चौंका दिया। बातचीत के दौरान जब उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया में 1 लीटर दूध की कीमत लगभग ₹450 तक पहुंच जाती है, तो दूधवाला पहले तो हैरान रह गया और फिर उसके चेहरे पर आश्चर्य साफ झलकने लगा।

यह साधारण सी बातचीत धीरे-धीरे एक दिलचस्प और मजेदार चर्चा में बदल गई, जिसने न सिर्फ महंगाई के अंतर को दिखाया बल्कि देसी अंदाज में बिजनेस सोच को भी उजागर कर दिया।

“इतना महंगा दूध? फिर तो हम भी अमेरिका जाएंगे!”

दूधवाला पहले तो सुनकर दंग रह गया, फिर तुरंत बिजनेस माइंड चालू हो गया। उसने मजाकिया अंदाज में कहा अगर दूध इतना महंगा बिकता है, तो क्यों न इसे अमेरिका एक्सपोर्ट कर दिया जाए! यह सुनकर बातचीत और भी मजेदार हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें