हर इंसान चाहता है कि एक दिन उसका अपना घर हो, जहां वह परिवार के साथ सुकून से रह सके। कई लोग नौकरी शुरू करते ही घर खरीदने के लिए पैसे जोड़ने लगते हैं, तो कुछ कम उम्र में ही होम लोन लेकर इस सपने को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन क्या घर खरीदने के लिए 25 या 30 साल की उम्र सबसे अच्छी होती है? उद्यमी, लेखक और पर्सनल फाइनेंस एजुकेटर अंकुर वारिकू की कहानी इस सोच से अलग नजरिया पेश करती है। उन्होंने अपनी पत्नी रुचि वारिकू के साथ 40 साल की उम्र में पहला घर खरीदा। इसके पीछे उन्होंने तीन अहम वजहें बताईं, जो घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए काम की हो सकती हैं।
