Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चर्चा में रहने की वजह हाल ही विदेश यात्रा के दौरान शेयर की कुछ तस्वीरें है। वायरल हो रही इस तस्वीर में धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में धार्मिक यात्रा के दौरान स्टाइलिश चश्मा और महंगी जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कभी विमान में सफर करते तो कभी क्रूज का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
