भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं जिनकी जीवनशैली, संस्कृति और रहन-सहन आम लोगों से बिलकुल अलग और अनोखा होता है। ऐसी ही एक रोमांचक जनजाति है बाजाऊ, जिन्हें दुनिया में सी नोमैड्स यानी समुद्र के खानाबदोश कहा जाता है। बाजाऊ लोग मुख्य रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया और फिलीपींस के तटीय इलाकों में पाए जाते हैं और इनका पूरा जीवन समंदर के आस-पास ही गुजरता है। इनके पास ज़्यादातर स्थायी घर नहीं होते बल्कि नाव ही इनका घर होती है। ये लोग पीढ़ियों से नावों पर रहकर मछली पकड़ना, समुद्री जीवों को इकठ्ठा करना और गहराई में बिना किसी आधुनिक उपकरण के गोता लगाना जानते हैं।
