Get App

यहां बकरों को खिला रहे काजू, किशमिश और ड्राई फ्रूट्स! बकरीद में तोतापरी नस्ल के बकरे की हाई डिमांड

बकरीद के करीब आते ही कोडरमा प्रखंड मैदान में बकरा बाजार सज गया है, जहां दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। अलग-अलग नस्लों के भारी-भरकम बकरे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारी के साथ-साथ यहां मेले जैसा माहौल बन गया है और पूरे इलाके में खास रौनक देखने को मिल रही है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 25, 2026 पर 3:25 PM
यहां बकरों को खिला रहे काजू, किशमिश और ड्राई फ्रूट्स! बकरीद में तोतापरी नस्ल के बकरे की हाई डिमांड
इन बकरों को साधारण चारे के बजाय खास डाइट दी जा रही है।

बकरीद का त्योहार करीब आते ही कोडरमा प्रखंड मैदान का नजारा पूरी तरह बदल गया है और ये जगह अब एक बड़े और चहल-पहल भरे बकरा बाजार में तब्दील हो चुकी है। दूर-दराज़ इलाकों से लोग यहां खास बकरों की खरीदारी के साथ-साथ उन्हें देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं। मैदान में हर तरफ अलग-अलग नस्लों के बड़े-बड़े और आकर्षक बकरे लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कहीं ऊंचे कद के तो कहीं भारी-भरकम वजन वाले बकरे बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं।

खरीददार अपने बजट और पसंद के हिसाब से जानवरों की तलाश में जुटे हैं, तो वहीं विक्रेता अपने-अपने बकरों की खासियत बताकर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और ये बकरा बाजार लोगों के लिए एक आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र बन चुका है।

अलग-अलग राज्यों से आए खास नस्लों के बकरे

इस बार बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात से लाए गए बकरे खास आकर्षण बने हुए हैं। विक्रेताओं ने अलग-अलग नस्लों के बकरे बिक्री के लिए रखे हैं, जिनमें बरबरी, कश्मीरी, सिरोही, राजस्थानी, अजमेरी और सबसे ज्यादा मांग में रहने वाले तोतापरी नस्ल के बकरे शामिल हैं। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें