इस्लामिक कैलेंडर के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस साल आज यानी 28 मई को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर हर कोई अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को बेहद खूबसूरत अंदाज में मुबारकबाद दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय AI-generated (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाए गए) पोस्टर, ग्रीटिंग कार्ड्स और फोटोज का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अब रेडीमेड या पुराने वॉलपेपर्स भेजने के बजाय ChatGPT, Gemini जैसे अडवांस AI टूल्स की मदद से मिनटों में बेहद शानदार और यूनीक Eid Mubarak पोस्टर, WhatsApp Status और Instagram इमेजेस तैयार कर रहे हैं।
