दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। लोग कोबरा सांप को सबसे ज्यादा जहरीला मानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बता रहे हैं। जिसे देखते ही लोग डर जाते हैं। यह दिन में बहुत शर्मीला होता है। लेकिन रात में बहुत खतरनाक होता है। इसका नाम बैंडेड कैरत है। इस सांप ने जिसको काट लिया तो फिर उसका बचना मुश्किल रहता है।
बैंडेड करैत ज़हरीले सांपों में से एक है। इसे धारीदार करैत भी कह सकते हैं। बैंडेड करैत 2.1 मीटर यानी लगभग 7 फीट तक लंबा हो सकता है। इसका पहला मुख्य भोजन छोटे-छोटे सांप है। लेकिन मछली, मेंढक, कंकाल और सांप के अंडे भी यह सांप खाता है। इस सांप के जहर में न्यूरोटॉक्सिन जहर होता है। जिसके काटने से धीरे-धीरे खून का थक्का बनने लगता है। जिससे शरीर में खून का बहाव रुक जाता है और व्यक्ति की मौत हो जाती है।
दुल्हन की तरह शर्मीला होता बैंडेड करैत सांप
बैंडेड करैत सांप के शरीर पर काले और पीले रंग के क्रॉसबैंड़ यानी इसके पूरे शरीर पर गहरे पीले रंग की मोटी मोटी धारियां बनी होती हैं। इसका शरीर आकार में त्रिकोणीय होता है। इसके शरीर के साथ लंबी कशेरुकी ढालें चलती हैं। सिर चौड़ा और उदास होता है। आंखें काली होती हैं। इसके काले सिर पर तीरों के समान पीले निशान होते हैं और होठ पीले होते हैं। बैंडेड करैत सांप की विशेषता यह है कि यह जल्दी से नहीं काटता है। यह बहुत शर्मीला होता है। लेकिन जब इसके शरीर पर दबाव बनता है तबीयत डंक मार देता है। इसका जहर बहुत ही खतरनाक और जानलेवा होता है। यह एक ऐसा सांप है जो अपनी ही प्रजाति के ज्यादातर सांपों को बड़ी आसानी से खा जाता है।
आज तक नहीं बनी है इसकी दवा
जितने भी जहरीले सांप भी होते हैं, उनके जहर से बचने के लिए दवाएं बनाई जाती हैं। जिसे एंटी स्नेक वेनम कहा जाता है, लेकिन यह एक ऐसा सांप है। जिसका जहर अभी तक एंटी स्नेक वेनम नहीं बना है। न ही बन सकता है। यह सांप जितना सुंदर दिखता है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। इसलिए इसे देखते ही पकड़ने की कोशिश न करें।