
हरा-भरा और खूबसूरत गार्डन सभी के घर में होता है, रंग-बिरंगे फूल और घने पौधे घर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं, लेकिन यही हरियाली बगीचे में कुछ अनचाहे मेहमानों को भी बुला सकती है। कुछ ऐसी जगह है जहां घनी झाड़ियां, नमी और छाया ज्यादा हो, वहां सांपों को छिपने के लिए आरामदायक जगह मिल सकती है।
कुछ पौधे सीधे तौर पर सांपों को अट्रैक्ट नहीं करते, लेकिन वे ऐसे कीड़ों, मेंढकों और चूहों को जरूर अट्रैक्ट कर सकते हैं, जिन्हें सांप अपना शिकार बनाते हैं। इसलिए गार्डन को सजाने के साथ यह जानना भी जरूरी है कि किन पौधों और जगहों पर थोड़ी ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए।
सदाबहार का पौधा बहुत तेजी से फैलता है और कुछ ही समय में जमीन के आसपास घनी हरियाली बना देता है। इसके नीचे मिट्टी में नमी बनी रह सकती है और सूखी पत्तियां भी जमा हो जाती हैं। ऐसी ठंडी, छिपी और नम जगहें सांपों को आराम करने के लिए पसंद आ सकती हैं। गार्डन में सदाबहार लगा है, तो इसके आसपास की जगह को साफ रखें और पौधे को जरूरत से ज्यादा फैलने न दें।
2. चमेली
चमेली अपने सुंदर फूलों और खुशबू के लिए काफी पसंद की जाती है। लेकिन इसकी झाड़ियां बहुत घनी हो जाएं, तो नीचे छिपने के लिए अच्छी जगह बन सकती है। इसके आसपास कीड़ों की मौजूदगी भी बढ़ सकती है, जो सांपों के शिकार को आकर्षित कर सकते हैं। इसलिए चमेली की झाड़ियों की समय-समय पर कटिंग करते रहें और नीचे सूखी पत्तियां जमा न होने दें।
3. होस्टा
होस्टा के पौधे की पत्तियां बड़ी और घनी होती हैं, जिससे जमीन के पास काफी छाया और नमी बनी रहती है। ऐसी जगहें छोटे जीवों और कीड़ों के लिए भी अच्छी होती हैं। अगर इनके आसपास सांपों को भोजन और छिपने की जगह मिल जाए, तो वे वहां आ सकते हैं। इसलिए होस्टा के आसपास की जमीन को साफ रखें और बहुत ज्यादा पानी जमा न होने दें।
4. लैवेंडर
लैवेंडर अपनी खूबसूरत खुशबू और फूलों के कारण गार्डन में खूब लगाया जाता है। हालांकि, घने पौधों और उनके आसपास मौजूद कीड़ों की वजह से बगीचे में सांपों के संभावित शिकार आने की संभावना बढ़ सकती है। खासकर यदि पौधे के आसपास झाड़ियां, कचरा या सूखी पत्तियां जमा हों। इसलिए लैवेंडर के आसपास सफाई रखें और पौधे को बहुत ज्यादा घना न होने दें।
पौधे हटाने की जरूरत नहीं
घर में इनमें से कोई पौधा पहले से लगा है, तो सिर्फ इसी वजह से उसे हटाना जरूरी नहीं है। असल में सांपों को पौधे से ज्यादा छिपने की जगह, नमी और भोजन अट्रैक्ट करते हैं। पौधों की नियमित कटाई करें, सूखी पत्तियां और कचरा हटाते रहें और गार्डन में पानी जमा न होने दें। साथ ही चूहों और दूसरे छोटे जीवों की संख्या पर भी नजर रखें। इससे गार्डन साफ रहेगा और सांपों के लिए अनुकूल जगह बनने की संभावना कम हो सकती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।