Get App

बेंगलुरु का ‘टेकी गणेशा’ मंदिर क्यों हो रहा वायरल? नौकरी-प्रमोशन की उम्मीद में पहुंच रहे हजारों टेक प्रोफेशनल्स

बेंगलुरु के कोरमंगला का एक मंदिर इन दिनों IT प्रोफेशनल्स के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नौकरी, प्रमोशन और करियर में सफलता की उम्मीद लेकर लोग यहां पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह मंदिर ‘टेकie गणेशा’ के नाम से वायरल हो गया है, जिसके बाद यहां भक्तों की भीड़ बढ़ गई है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 11:51 AM
बेंगलुरु का ‘टेकी गणेशा’ मंदिर क्यों हो रहा वायरल? नौकरी-प्रमोशन की उम्मीद में पहुंच रहे हजारों टेक प्रोफेशनल्स
बेंगलुरु जैसे शहर में जहां लाखों युवा नौकरी, करियर ग्रोथ और सफलता की तलाश में आते हैं

बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में स्थित एक मंदिर इन दिनों अपनी अनोखी वजह से चर्चा में है। जहां आमतौर पर लोग भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं, वहीं इस मंदिर में पहुंचने वाले कई IT प्रोफेशनल्स अपने करियर की सफलता, बेहतर नौकरी और प्रमोशन की उम्मीद लेकर आ रहे हैं। श्री प्रसन्ना गणपति मंदिर को सोशल मीडिया पर अब ‘टेकी गणेशा’ के नाम से भी जाना जाने लगा है। हाल के महीनों में मंदिर में आने वाले युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, खासकर टेक सेक्टर से जुड़े लोगों की।

सोशल मीडिया पर इस मंदिर की लोकप्रियता बढ़ने के बाद यहां भीड़ बढ़ गई है। कुछ लोग इसे आस्था और विश्वास का प्रतीक मान रहे हैं, तो वहीं कई पुराने निवासी मंदिर की बदलती पहचान और पहले जैसी शांति खत्म होने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया ने बदल दी मंदिर की पहचान?

मंदिर को लेकर बहस तब शुरू हुई जब बेंगलुरु के एक निवासी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उन्होंने मंदिर के नए नाम ‘टेकी गणेशा’ को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि सोशल मीडिया ने एक शांत स्थानीय मंदिर को भीड़भाड़ वाली जगह में बदल दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें