बेंगलुरु को अक्सर ट्रैफिक, महंगे किराए और तेज रफ्तार जिंदगी के लिए जाना जाता है। फिर भी बड़ी संख्या में लोग इस शहर में रहना पसंद करते हैं। हाल ही में बिहार के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बताया कि आखिर क्यों लोग इतनी परेशानियों के बावजूद बेंगलुरु छोड़ना नहीं चाहते। व्यक्ति के सोशल मीडिया पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। कुछ लोगों ने उनकी राय का समर्थन किया, जबकि कुछ ने शहर की समस्याओं को लेकर अपनी असहमति जताई।
