बिहार के सहरसा में एक निकाह में जमकर हंगामा देखने को मिला है। निकाह समारोह में खाने को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की रस्में पूरी होने के बाद बारातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान कुछ बारातियों ने शिकायत की कि उन्हें मटन खिलाने का वादा किया गया था, लेकिन खाने में चिकन परोसा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला विवाद तक पहुंच गया। इस झड़प में करीब 12 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
