Get App

Dog delivery parcel video: डिलीवरी बॉय को मिला सबसे अनोखा पार्सल, वीडियो देख लोग रह गए दंग

Dog delivery parcel video: बाइक राइडर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गोद में एक लैब्राडोर कुत्ते को बैठाकर सफर करता नजर आ रहा है। इस सादगी भरे और दिल छू लेने वाले पल ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है, लोग इसे ‘सबसे प्यारा पार्सल’ बता रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 3:34 PM
Dog delivery parcel video: डिलीवरी बॉय को मिला सबसे अनोखा पार्सल, वीडियो देख लोग रह गए दंग
Dog delivery parcel video: वीडियो वायरल होते ही लोगों ने राइडर की जमकर तारीफ की।

सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे अनोखे पल सामने आ जाते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Rapido राइडर की सामान्य सी डिलीवरी एक बेहद खास और यादगार अनुभव में बदल जाती है। शुरुआत में ये एक रूटीन ऑर्डर लगता है, लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, पूरा मामला एक क्यूट सरप्राइज में बदल जाता है। इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया, बल्कि दिल भी जीत लिया है। बाइक राइड के दौरान सामने आया ये अनोखा नजारा लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर रहा है।

इंटरनेट यूजर्स इसे दिन का सबसे प्यारा मोमेंट बता रहे हैं। ये क्लिप दिखाता है कि रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच भी छोटे-छोटे सरप्राइज कैसे खुशी और पॉजिटिविटी फैला सकते हैं और एक साधारण पल को खास बना सकते हैं।

साधारण ऑर्डर, अनोखा सरप्राइज

रैपिडो राइडर को शुरुआत में एक सामान्य पार्सल डिलीवरी का ऑर्डर मिला था। उसे लगा कि ये कोई साधारण बॉक्स होगा, लेकिन जब वो पिकअप पॉइंट पर पहुंचा तो पूरा मामला ही बदल गया। वहां उसे एक लैब्राडोर कुत्ते को उसके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली, जो एक बेहद अलग अनुभव था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें