क्या आपने कभी ऐसा पेड़ देखा है, जिसके तने पर पत्तों की जगह हजारों सिक्के जड़े हों? पहली नजर में यह किसी फिल्म का दृश्य या कलाकार की बनाई हुई कलाकृति लग सकती है, लेकिन हकीकत इससे भी ज्यादा दिलचस्प है। ब्रिटेन के कई हिस्सों में ऐसे पेड़ मौजूद हैं, जो सालों से लोगों की उत्सुकता का केंद्र बने हुए हैं। इन पेड़ों को देखकर हर किसी के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर लोग पेड़ों में सिक्के क्यों ठोकते हैं और इसके पीछे क्या राज छिपा है? इन रहस्यमयी पेड़ों से जुड़ी मान्यताएं, लोककथाएं और परंपराएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं।
