Sonipat Viral News: हरियाणा के सोनीपत से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों और पारिवारिक मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी दिग्गज कपड़ा व्यापारी रहे शिवचरण रतन गुप्ता ने जिंदगीभर अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाने-लिखाने और उन्हें बेहतर भविष्य देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन जब उनके जीवन का अंतिम समय आया तो वे अपनी बेटियों का इंतजार करते रह गए। दुखद बात यह रही कि न तो कोई बेटी उनसे मिलने पहुंची और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुई। उनके अंतिम संस्कार को बेटियों ने सिर्फ वीडियो कॉल पर देखा।
