Cambridge Dictionary Word of the Year: 'Parasocial' बना कैंब्रिज डिक्शनरी में वर्ड ऑफ द ईयर, 1956 में पहली बार किया गया था इस्तेमाल

Cambridge Dictionary Word of the Year: कैंब्रिज डिक्शनरी ने इस साल के लिए ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ शब्द का चुनाव कर लिया है। इसके लिए ‘Parasocial’ शब्द को चुना गया है। हालांकि, इस शब्द के बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। अगर आप भी इसका मतलब जानना चाहते हैं, तो यहां देखें

अपडेटेड Nov 19, 2025 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
आज की डिजिटल दुनिया में ये शब्द पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गया है।

Cambridge Dictionary Word of the Year: कैंब्रिज डिक्शनरी में हर साल एक शब्द को शामिल किया जाता है, जो हमारे बात-व्यवहार या परिस्थिति के अलावा देश-दुनिया की घटनाओं या ट्रेंड से जुड़ा होता है। इसी कड़ी में कैंब्रिज डिक्शनरी ने इस साल के शब्द का चुनाव किया है। कैंब्रिज डिक्शनरी की ओर से चुना गया वर्ड ऑफ द ईयर ‘Parasocial’ है। ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक तरह का एहसास है।

आज की डिजिटल दुनिया में ये शब्द पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गया है। इसके अलावा भी कुछ शब्दों इस साल कैंब्रिज डिक्शनरी में शामिल किया गया है। वहीं, Dictionary.com ने इस साल का वर्ड ऑफ द ईयर किसी शब्द को नहीं, बल्कि एक संख्या को बनाया है और वो है 67, जो जेन अल्फा का एक अजीब-सा इंटरनेट स्लैंग है। आइए जानें क्या है इस शब्द के मायने, इसकी कहानी और क्यों इसे चुना गया वर्ड ऑफ द ईयर।

‘Parasocial’ का मतलब

कैम्ब्रिज डिक्शनरी द्वारा चुने गए ‘Parasocial’ शब्द का अर्थ है किसी से एकतरफा जुड़ाव। इसमें कोई व्यक्ति किसी अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के साथ करीबी से जुड़ाव महसूस करता है और उनके जीवन से बहुत ज्यादा प्रभावित भी होता है।

बहुत पुराना है इस शब्द का इतिहास

अगर आप सोच रहे हैं कि ‘Parasocial’ कोई नया शब्द है, जो हाल-फिलहाल में चलन में आया है। लेकिन ऐसा नहीं है। इस शब्द का अपना एक दिलचस्प इतिहास है। ‘Parasocial’ शब्द पहली बार 1956 में इस्तेमाल किया गया था। शिकागो यूनिवर्सिटी में दो सोशियोलॉजिस्ट ने इसे पहली बार गढ़ा था। उन्होंने एक चलन का अनुभव किया, जिसमें टीवी देखने वाले दर्शक अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। इसमें व्यक्ति पर सेलिब्रिटी का प्रभाव इस कदर बढ़ जाता है कि कभी-कभी वे उनके जैसा बनने का भी कोशिश करते हैं।


इसलिए बना वर्ड ऑफ द ईयर

1956 का चलन एक बार फिर देखने को मिल रहा है। आजकल लोग अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से काफी प्रभावित नजर आने लगे हैं। लोग उन्हें फॉलो करने के साथ उनके जीवन की हर छोटी-बड़ी अपेडट से वाकिफ रहना चाहते हैं। अपने इसी जुनून के चक्कर में वो उन्हें अपना करीबी या कहे परिवार समझ लेते हैं, जिसके कारण वे उनसे एकतरफा रिश्ता मान लेते हैं। सोशल मीडिया में लोगों के इसी जुनून को देखते हुए कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने पैरासोशल शब्द को 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया है। कैम्ब्रिज डिक्शनरी के चीफ एडिटर कॉलिन मैकइंटॉश का कहना है कि सोशल मीडिया ने इस शब्द को तेजी से लोकप्रिय बनाया है।

कैंब्रिज की लिस्ट में इन शब्दों को भी मिली जगह

  • Slop – कम गुणवत्ता वाला कंटेंट, अक्सर AI द्वारा बनाया गया
  • Memeify – किसी व्यक्ति/तस्वीर/घटना को मीम में बदल देना
  • Skibidi
  • Delulu
  • Tradwife
  • Broligarchy

Latest Bracelet Design Watch: कंगन-चूड़ियां पहनकर हो चुकी हैं बोर, तो शादियों के इस सीजन में ट्राई करें ब्रेसलेट घड़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।