ऑफिस में देर तक बैठना और लगातार व्यस्त नजर आना अक्सर मेहनती कर्मचारी की पहचान माना जाता है। लेकिन क्या रोजाना ज्यादा घंटे काम करने से ही करियर में तरक्की मिलती है? फ्रेयाज श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में इस सोच पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि ऑफिस में सिर्फ मेहनत करते दिखना काफी नहीं है, बल्कि यह मायने रखता है कि आपके काम से कितना फायदा हो रहा है और लोग आप पर कितना भरोसा करते हैं। उनके मुताबिक, कोई कर्मचारी 10-12 घंटे काम करने के बावजूद अगर समय पर सही नतीजा नहीं दे पाता, तो उसकी मेहनत ज्यादा मायने नहीं रखती।
