Chandra Grahan 2026: बहुत खास होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत के किस शहर में कब दिखेगा ब्ल्ड मून?

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार, 03 मार्च 2026 को होगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जा भारत में भी देखा जा सकेगा। खास बात ये है इसके इस चंद्र ग्रहण में उगते चांद में ग्रहण का नजारा दिखाई देगा। आइए जानें ये भारत के किस शहर में और कितने बजे नजर आएगा

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
भारत के ज्यादातर हिस्सों में चंद्रमा उस समय निकलेगा जब ग्रहण शुरू हो चुका होगा।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर होती है। निश्चित अंतराल पर जब ये तीनों आकाशीय पिंड एक सीधी रेखा आ जाते हैं, तब ग्रहण होता है। साल 2026 का पहला ग्रहण 17 फरवरी को हुआ था। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण था, जिसमें दुनिया के कुछ हिस्सों में ‘रिंग ऑफ फायर’ देखने को मिला था। इस जबरदस्त खगोलीय घटना के बाद अब समय है साल के पहले चंद्र ग्रहण का। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, लेकिन भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस ग्रहण की खासियत ये है कि कल चंद्रमा का उदय ग्रहण के साथ होगा। यानी भारत में चंद्रोदय से पहले ही ग्रहण शुरू हो चुका होगा।

भारत में ग्रहण आध्यात्मिक, धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। खासतौर से तब, जब ये यहां दिखाई दे रहा हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण एक अशुभ घटना है और इसमें राहु-केतु चंद्रमा या सूर्य का ग्रास करते हैं यानी खा लेते हैं। इसलिए, ग्रहण काल से कई घंटे पहले सूतक लग जाता है और मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ करने, कोई नया या शुभ काम करने पर पूरी तरह से रोक होती है। आइए जानें साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण किस समय शुरू होगा, भारत में ये दुर्लभ नजारा कब देखा जा सकेगा और देश के अलग-अलग शहरों में इसकी क्या टाइमिंग होगी ?

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के चार मुख्य चरण इस प्रकार हैं

उपछाया (पेनुम्ब्रल) चरण शुरू : शाम 4:58 बजे

पूर्ण ग्रहण शुरू : शाम 4:58 बजे


पूर्ण ग्रहण समाप्त : शाम 5:32 बजे

उपछाया चरण समाप्त : शाम 7:53 बजे

भारत में ग्रहण के साथ होगा चंद्रोदय

भारत के ज्यादातर हिस्सों में चंद्रमा उस समय निकलेगा जब ग्रहण शुरू हो चुका होगा। इसलिए कई लोग इसका अंतिम हिस्सा ही देख पाएंगे। सूर्यास्त के आसपास आसमान के पूर्व दिशा में देखना सबसे अच्छा रहेगा। चंद्रमा सामान्य से थोड़ा धुंधला या हल्का लाल रंग का दिखाई दे सकता है। कई शहरों में इसे देखने का समय लगभग 20 मिनट का ही हो सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में होगा सबसे खूबसूरत नजारा

पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पूरा चंद्र ग्रहण साफ दिखाई देने की संभावना है। इन शहरों में ग्रहण का सबसे खास समय लगभग शाम 5:10 बजे से 5:25 बजे के बीच हो सकता है। ये हैं

  • डिब्रूगढ़, असम
  • दिसपुर, असम
  • गुवाहाटी, असम
  • ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश
  • शिलांग, मेघालय
  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह

भारत इन शहरो में ब्लड मून का समय 

दिल्ली- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)

प्रयागराज- शाम 06:08 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 38 मिनट)

कानपुर- शाम 06:14 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 32 मिनट)

वाराणसी- शाम 06:04 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 43 मिनट)

पटना- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 51 मिनट)

रांची- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 51 मिनट)

कोलकाता- शाम 05:43 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 03 मिनट)

भुवनेश्वर- शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 52 मिनट)

गुवाहाटी- शाम 05:27 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 19 मिनट)

चेन्नई- शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 26 मिनट)

हैदराबाद- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)

बेंगलुरु- शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 14 मिनट)

International Women's Day 2026: कब और क्यों शुरू हुआ महिला दिवस, जानें इसका इतिहास और इस साल की खास थीम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।