आजकल च्युइंग गम और बबल गम चबाना एक आम आदत बन गई है। आप कहीं भी जाएं, कई लोग लगातार गम चबाते नजर आ जाते हैं। कुछ लोग इसे सिर्फ मुंह की बदबू दूर करने और सांसों को फ्रेश रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसे एक तरह का हेल्दी विकल्प मानते हैं, खासकर पान-मसाला या सिगरेट जैसी आदतों से छुटकारा पाने के लिए। वहीं आज की युवा पीढ़ी में इसे “स्टाइल” और “कूल लुक” से भी जोड़ा जाता है, जिसकी वजह से इसका चलन और बढ़ गया है। कई बार लोग इसे बिना सोचे-समझे दिनभर चबाते रहते हैं।
