Get App

चर्चा में हैं Cockroach! दुनिया में ऐसे भी कॉकरोच जो शराब की ओर होते हैं अट्रैक्ट, जानिए इनसे जुड़े 3 वीयर्ड फैक्ट

Cockroach Facts: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद और बहस तेज हो गई है, जिसमें कुछ वर्गों को लेकर दिए गए शब्दों ने चर्चा को और बढ़ा दिया। इसी बीच “कॉकरोच” शब्द भी ट्रेंड करने लगा है। चलिए जानिए इस कीड़े से जुड़े कुछ हैरान करने वाले और अनोखे फैक्ट्स

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड May 17, 2026 पर 4:19 PM
चर्चा में हैं Cockroach! दुनिया में ऐसे भी कॉकरोच जो शराब की ओर होते हैं अट्रैक्ट, जानिए इनसे जुड़े 3 वीयर्ड फैक्ट
Cockroach Facts: कॉकरोच लगभग 28 करोड़ सालों से पृथ्वी पर मौजूद है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की हालिया टिप्पणी के बाद देशभर में एक नई बहस छिड़ गई है। उनकी अदालत में की गई कुछ सख्त टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने कुछ वर्गों को लेकर तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया और उनका इशारा देश के युवाओं पर नहीं, बल्कि फर्जी डिग्री के जरिए सिस्टम में घुसने वालों पर था।

इसी पूरे विवाद के बीच “कॉकरोच” शब्द भी चर्चा में आ गया है और लोग इसके बारे में अजीब और चौंकाने वाले फैक्ट्स शेयर कर रहे हैं। आमतौर पर गंदगी में पाए जाने वाला यह कीड़ा असल में दुनिया के सबसे मजबूत सर्वाइवर में से एक माना जाता है।

बिना सिर के भी जिंदा रह सकता है कॉकरोच

कॉकरोच की खासियत है कि ये बिना सिर के भी कुछ समय तक जिंदा रह सकता है। इसकी वजह है कि ये शरीर के छोटे-छोटे छिद्रों से सांस लेता है, इसलिए सांस लेने के लिए सिर जरूरी नहीं होता। लेकिन पानी न पी पाने की वजह से ये अंत में मर जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें