Get App

ये कपल महीने में कमाता है 1.7 लाख रुपये पर बचत सिर्फ ₹2520 की! EMI का होश उड़ाने वाला ट्रैप, ऐसे बचें आप

1.7 लाख रुपये की मासिक आय होने के बावजूद एक शादीशुदा कपल महीने के अंत में सिर्फ 2,520 रुपये ही बचा पा रहा है। लोन की EMI और रोजमर्रा के खर्चों ने उनकी बचत की रफ्तार लगभग रोक दी है। अपनी इसी परेशानी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर सलाह मांगी, जिसके बाद उनकी कहानी चर्चा में आ गई

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 1:17 PM
ये कपल महीने में कमाता है 1.7 लाख रुपये पर बचत सिर्फ ₹2520 की! EMI का होश उड़ाने वाला ट्रैप, ऐसे बचें आप
Reddit पर कई लोगों ने कपल की स्थिति पर अपनी राय दी।

अच्छी सैलरी को अक्सर आर्थिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हकीकत कई बार इससे अलग होती है। हाल ही में एक शादीशुदा कपल की वित्तीय कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। दोनों मिलकर हर महीने 1.7 लाख रुपये कमाते हैं, फिर भी महीने के आखिर में उनके पास बचत के नाम पर बहुत कम रकम बचती है। इसी वजह से उन्होंने अपनी स्थिति लोगों के सामने रखी और सलाह मांगी, जिसके बाद उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

शादी के दो साल बाद मिला बड़ा झटका

कपल ने बताया कि उनकी शादी को दो साल हो चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खर्चों और आय का हिसाब-किताब रखना शुरू किया। जब पूरी तस्वीर सामने आई, तो उन्हें एहसास हुआ कि अच्छी सैलरी के बावजूद वे लगभग “पेचेक टू पेचेक” जिंदगी जी रहे हैं, यानी एक महीने की कमाई अगले महीने तक मुश्किल से पहुंच पा रही है।

आय अच्छी, लेकिन खर्चों ने बिगाड़ा संतुलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें