मानसून के आते ही हरियाली, ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश का मजा सबको आता है। लेकिन इसी मौसम में घर के बगीचों, झाड़ियों और सूखे कोनों में सांपों का दिखना आम हो जाता है। जब तेज बारिश होती है, तो सांप अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं क्योंकि उनके छुपने के स्थान पानी से भर जाते हैं। ये नजारा सिर्फ भारत में ही नहीं, अमेरिका जैसे देशों में भी देखने को मिलता है।
हालांकि अमेरिका में बहुत ज्यादा खतरनाक सांप नहीं होते, फिर भी वहां नॉर्थ, सेंट्रल और साउथ अमेरिका में जहरीले सांप पाए जाते हैं। खासकर टेक्सास और फ्लोरिडा जैसे राज्यों में सांपों की बहुत सी प्रजातियां मिलती हैं।
अमेरिका में पाए जाने वाले आम सांप
ये पतले और धारियों वाले होते हैं। गीले इलाकों जैसे बगीचों या झीलों के पास मिलते हैं। ये इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक नहीं होते और चूहे, मेंढक जैसे कीटों को खाकर फायदेमंद भी होते हैं।
इनके पूंछ के छोर पर घंटी जैसी रैटल होती है, जो खतरे का इशारा देती है। ये जहरीले होते हैं और आमतौर पर रेगिस्तानी और पहाड़ी इलाकों में पाए जाते हैं। समय रहते इलाज मिलने पर इनके काटने से जान का खतरा नहीं होता।
इनका रंग तांबे जैसा होता है और ये ज़्यादातर पूर्वी अमेरिका में मिलते हैं। ये ज्यादा आक्रामक नहीं होते और खतरे में ‘फ्रीज’ यानी वहीं रुक जाते हैं। इनका जहर गंभीर हो सकता है, लेकिन जानलेवा कम होता है।
ये जहरीले नहीं होते और दूसरे सांपों को खा जाते हैं। इनके रंग-रूप में काले, पीले और लाल पट्टियां होती हैं। ये कई तरह के वातावरण में पाए जाते हैं और इंसानों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
इनके शरीर पर लाल, पीले और काले रंग की पट्टियां होती हैं। बहुत ज़हरीले होते हैं लेकिन शांत स्वभाव के कारण कम दिखते हैं। एक कहावत है: “Red touch yellow, kill a fellow – red touch black, venom lack” जिससे पहचान आसान होती है।
इन्हें वॉटर मोकासिन भी कहा जाता है। ये ज्यादातर दक्षिण-पूर्वी अमेरिका के गीले इलाकों में पाए जाते हैं। खतरा महसूस होने पर अपने मुंह का सफेद हिस्सा दिखाते हैं। इनका जहर गंभीर हो सकता है।
सापों से बचाव के आसान तरीके
अपने इलाके में कौन से सांप मिलते हैं, ये जानें।
अगर सांप दिखे तो घबराएं नहीं, चुपचाप पीछे हटें।
लंबी घास या जंगलों में टहलिए तो जूते और फुल पैंट पहनें।
अपने घर और बगीचे को साफ रखें, झाड़ियां और मलबा न रखें।
कभी भी सांप को छूने या मारने की कोशिश न करें।
अगर सांप काट ले तो तुरंत एंबुलेंस बुलाएं, अंग को हिलाएं नहीं और दिल से नीचे रखें। घरेलू नुस्खे न अपनाएं।
सांप भी हैं पर्यावरण के रक्षक
सांपों से डरने की बजाय समझदारी से काम लें। ये कीटों और चूहों की संख्या को नियंत्रित करते हैं, जिससे खेती और पर्यावरण को फायदा होता है।