मानसून के आते ही हरियाली, ठंडी हवाएं और रिमझिम बारिश का मजा सबको आता है। लेकिन इसी मौसम में घर के बगीचों, झाड़ियों और सूखे कोनों में सांपों का दिखना आम हो जाता है। जब तेज बारिश होती है, तो सांप अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं क्योंकि उनके छुपने के स्थान पानी से भर जाते हैं। ये नजारा सिर्फ भारत में ही नहीं, अमेरिका जैसे देशों में भी देखने को मिलता है।
