दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसी परंपराएं और रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं, जो सुनने में बेहद अजीब और हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में रहने वाली दानी जनजाति की एक परंपरा ऐसी है, जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप सकती है। इस समुदाय में किसी प्रियजन की मौत के बाद शोक मनाने का तरीका सामान्य नहीं, बल्कि बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला माना जाता है। यहां दुख जताने के लिए जो तरीका अपनाया जाता है, वो आधुनिक सोच और मानवता दोनों को सोचने पर मजबूर कर देता है।
