Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बुधवार शाम को संकेत दिया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (26 जून) शाम या शुक्रवार (27 जून) की सुबह तक दिल्ली पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।