दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने के अंत तक हालात और खराब हो सकते हैं, क्योंकि हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। सड़कों पर धूप से बचने के लिए लोग गमछे और छाते का सहारा ले रहे हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। इंडिया गेट और अन्य पर्यटन स्थलों पर सर्दियों के मुकाबले भीड़ घट गई है।
