Get App

Video Viral: महिला को हेलमेट दिया और बिना बैठाए ही निकल गया ड्राइवर! डेस्टिनेशन पहुंचकर पता चली गलती

Viral Video: दिल्ली की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उबर मोटो राइड के दौरान महिला के साथ एक अनोखी घटना हुई। महिला ने बाइक टैक्सी बुक की थी, लेकिन ड्राइवर गलती से उन्हें पीछे छोड़कर आगे निकल गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2026 पर 7:03 PM
Video Viral: महिला को हेलमेट दिया और बिना बैठाए ही निकल गया ड्राइवर! डेस्टिनेशन पहुंचकर पता चली गलती
इस अनोखी घटना को इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली की महिला के साथ उबर मोटो राइड के दौरान एक बेहद हैरान करने वाली घटना हुई। महिला ने अपनी यात्रा के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। वहीं बाइक चालक किसी गलतफहमी में महिला को रास्ते में ही छोड़कर आगे निकल गया। वहीं महिला सड़क किनारे खड़ी रह गई और कुछ समय तक समझ ही नहीं पाई कि आखिर उसके साथ क्या हुआ। ये अनोखी घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घटना

इस अनोखी घटना को इंस्टाग्राम यूजर प्रतिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सड़क पर खड़ी बाइक चालक का हेलमेट हाथ में लिए नजर आ रही थीं, जबकि बाइक चालक उन्हें पीछे छोड़कर ट्रैफिक में आगे निकल चुका था। वीडियो में प्रतिमा एक व्यस्त सड़क के किनारे खड़ी होकर पूरी घटना के बारे में बताती नजर आती हैं। वीडियो में उन्होंने बताया, “मैंने उबर बाइक बुक की थी और अब मेरे पास सिर्फ यह हेलमेट है। ड्राइवर मेरे पास आया, उस समय वह फोन पर बात कर रहा था। उसने मुझे हेलमेट दिया और बिना कुछ कहे आगे चला गया।” इससे पहले कि प्रतिमा बाइक पर बैठ पातीं, चालक अचानक वहां से निकल गया।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें