हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री डेमी मूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि कान्स फिल्म फेसटिनल में उनका रेड कार्पेट लुक चर्चा का कारण बना। उन्होंने बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में एंट्री ली, जिसे कई लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन इसी लुक को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस भी शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने उनके लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने उनके बेहद पतले शरीर को लेकर चिंता जताई और इसे “आदर्श” के रूप में दिखाने पर सवाल उठाए।
