आप जब भी चिकन खाते होंगे तो उसकी बची हुई हड्डियों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि चिकन खाने के बाद बची हुई हड्डियों को आप कई उपयोगी कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हड्डियां रसोई में स्वाद बढ़ाने से लेकर बगीचे की मिट्टी को बेहतर बनाने और पालतू जानवरों की जरूरतों में भी काम आ सकती हैं। सही तरीके से उपयोग करने पर चिकन की बची हुई हड्डियां एक उपयोगी संसाधन साबित हो सकती हैं, जो आपके घर के कई कामों में मददगार होती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में
