बरसात के मौसम में अफवाहें भी जमकर उड़ती हैं, खासकर जब कोई रहस्यमय चीज सामने आ जाए। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्कूल में ऐसी ही एक चमकदार क्रिस्टल जैसी वस्तु मिलने से इलाके में हलचल मच गई। गांववालों ने तुरंत दावा कर दिया कि ये कोई मामूली चीज नहीं, बल्कि ‘नागमणि’ है वो रहस्यमयी रत्न जो सांपों के सिर पर पाया जाता है और जिसके बारे में वर्षों से कहानियां सुनाई जाती रही हैं। किसी ने कहा कि इसे एक जहरीले गेहूमन सांप ने छोड़ा है, तो किसी ने इसकी चमक और ऊर्जा को चमत्कारिक बता दिया।
